रविवार, 29 नवंबर 2026
राही की कलम (राही न्यूज़ )
सत्यमेव जयतेमंज़िल की ओर आज के पाठक 602
होम समाचारराजनीतिअपराधधर्म-आस्थाएक्सक्लूसिवखेलज्योतिष वीडियो
ब्रेकिंग
समाचार

शिविर में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अध्यापकों एवं कर्मचारियों ने मोबाइल के माध्यम से अपनी स्व-जनगणना की

एक दिवसीय स्व-जनगणना शिविर कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया

रिपोर्ट: Adminझबरेड़ा ·10 घंटे पहले
1
शिविर में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अध्यापकों एवं कर्मचारियों ने मोबाइल के माध्यम से अपनी स्व-जनगणना की

झबरेड़ा: पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लाठर देवाहूण में एक दिवसीय स्व-जनगणना शिविर संपन्न झबरेड़ा, हरिद्वार, 28 नवंबर 2026: पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लाठर देवाहूण के प्रांगण में एक दिवसीय स्व-जनगणना शिविर कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।यह शिविर जनगणना चार्ज, तहसील नारसन लेख चंद्र गुप्ता के निर्देशन एवं प्रधानाचार्य चंद्रपाल सिंह के संरक्षण में संपन्न हुआ। शिविर में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अध्यापकों एवं कर्मचारियों ने मोबाइल के माध्यम से अपनी स्व-जनगणना की।मास्टर ट्रेनर संदीप कुमार एवं ललित कुमार के मार्गदर्शन में सभी ने बढ़-चढ़कर स्व-जनगणना कराई।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खंड शिक्षा अधिकारी राजा रजनीश करण ने किया। उन्होंने स्व-जनगणना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को इसमें सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर सुरेश प्रसाद, एस.के. राठौर, संदीप वर्मा, वीर सिंह, जितेंद्र पवार, रविंद्र पाल सिंह, विपुल सालार, बीना देवी, पवन सोलंकी, ईश्वर चंद्र भट्ट, दिनेश सिंह, आलोक द्विवेदी, सुशील कुमार, मुकेश बगवाड़ी, सूरजभान, अरुणा राठी, विनय त्यागी, अलका रानी, मानसी, प्रताप नारायण, पंचराम चमोली, राकेश कुमार, अनु एवं सुषमा आदि उपस्थित रहे।