शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
राही न्यूज़
सच की आवाज़मंज़िल की ओर
होम रुड़की-हरिद्वारउत्तराखंडराजनीतिअपराधधर्म-आस्थाएक्सक्लूसिवखेल वीडियो
ब्रेकिंग
रुड़की-हरिद्वार

हरिद्वार: अघोषित बिजली कटौती से भड़के व्यापारी, चंद्राचार्य चौक पर ऊर्जा निगम का पुतला फूंका

न्यू हरिद्वार व्यापार मंडल का प्रदर्शन। कई घंटे बिजली गुल रहने से रानीपुर मोड़ का कारोबार प्रभावित, जनरेटर-इन्वर्टर का खर्च बढ़ा।

रिपोर्ट: Uni Soft Newsहरिद्वार ·1 दिन पहले·अपडेट 11 घंटे पहले
3
प्रतीकात्मक चित्र: राही न्यूज़
प्रतीकात्मक चित्र: राही न्यूज़

शहर में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ व्यापारियों का गुस्सा बुधवार को सड़क पर दिखा। न्यू हरिद्वार व्यापार मंडल की चंद्राचार्य चौक इकाई के व्यापारियों ने चौक पर प्रदर्शन किया और ऊर्जा निगम का पुतला फूंककर नाराज़गी जताई।

व्यापारियों ने बताया कि बुधवार को कई घंटे बिजली गुल रही और बीच-बीच में बार-बार कटौती होती रही। आपूर्ति बाधित होने का कारण अधिकारी भी साफ़ तौर पर नहीं बता पा रहे हैं।

कारोबार पर सीधा असर

व्यापार मंडल अध्यक्ष मृदुल कौशिक और सुनील गुलाटी ने कहा कि बिजली न रहने से रानीपुर मोड़ का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। दुकानदारों को जनरेटर और इन्वर्टर के भरोसे काम चलाना पड़ रहा है, जिससे खर्च बढ़ गया है।

पराग चकालन और महामंत्री दीपक अग्रवाल ने कहा कि ऑनलाइन कारोबार के कारण पहले ही बाज़ार में सुस्ती है, ऊपर से बिजली कटौती ने फोटोस्टेट जैसे काम करने वालों का नुकसान और बढ़ा दिया है।

अंडरग्राउंड लाइन, फिर भी कटौती क्यों?

व्यापारियों ने सवाल उठाया कि रानीपुर मोड़ क्षेत्र में बिजली की लाइनें भूमिगत हैं, फिर भी आपूर्ति बार-बार क्यों बाधित हो रही है। उनका कहना है कि वे भारी-भरकम बिल चुकाते हैं, लेकिन बदले में निर्बाध बिजली नहीं मिल रही। प्रदर्शन में हिमांशु सैनी, मनीष गर्ग, राहुल अग्रवाल, संजय द्विवेदी और पवन दवे समेत कई व्यापारी शामिल रहे।

(इनपुट: अमर उजाला)