रविवार, 29 नवंबर 2026
राही की कलम (राही न्यूज़ )
सत्यमेव जयतेमंज़िल की ओर आज के पाठक 602
होम समाचारराजनीतिअपराधधर्म-आस्थाएक्सक्लूसिवखेलज्योतिष वीडियो
ब्रेकिंग
एक्सक्लूसिव

बेलरायां में 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं सामूहिक विवाह संपन्न, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि गायत्री महायज्ञ सद्भाव, संस्कार और समृद्धि का संगम है।

रिपोर्ट: Adminuttarpradesh khiri ·9 घंटे पहले
6
बेलरायां में 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं सामूहिक विवाह संपन्न, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

बेलरायां में 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं सामूहिक विवाह संपन्न, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया भाग बेलरायां, निघासन (लखीमपुर-खीरी), 28 नवंबर 2026: 138 विधानसभा निघासन के क्लेश हरण मंदिर बेलरायां में 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं सामूहिक विवाह का पुनीत कार्यक्रम बड़े ही श्रद्धा भाव व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवक विचार परिवार के सैकड़ों कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने सम्मिलित होकर यज्ञ में आहुति दी और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। पूरे मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण और यज्ञ की सुगंध से भक्तिमय वातावरण बना रहा।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी देवेंद्र कुमार पांडेय, गायत्री परिवार के जिला समन्वयक रामखेलावन निशाद, गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्याम सुंदर पांडे, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी नारायण वर्मा, गायत्री शक्तिपीठ बम्मभनपुर के ट्रस्टी देशराज पाल, रामप्यारी पाल, मुख्य आयोजक लक्ष्मी नारायण वर्मा, डॉ. संजय वर्मा, विनोद वर्मा, राकेश यदुवंशी, प्रयाग दत्त वर्मा, जसवंत वर्मा, सुरेश दिनकर, राकेश सोनी सहित गायत्री परिवार के वरिष्ठ सम्मानित जन उपस्थित रहे।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि गायत्री महायज्ञ सद्भाव, संस्कार और समृद्धि का संगम है। ऐसे धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम समाज को जोड़ने और संस्कारों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजकों एवं गायत्री परिवार के सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा मिले स्नेह व सम्मान के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के सफल आयोजन पर क्षेत्रवासियों ने आयोजकों की सराहना की। अंत में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।