आईआईटी रुड़की में ‘वेंचर वॉल्ट 2026’ का आयोजन, टीम स्टैम्प्ड ने जीता ₹2.50 लाख का प्रथम पुरस्काररुड़की, 28 नवंबर 2026: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की
100 से अधिक नवाचार आधारित विचार प्राप्त हुए, जिनमें से प्रतिस्पर्धात्मक मूल्यांकन के बाद 12 टीमों का चयन अंतिम चरण के लिए किया गया।
आईआईटी रुड़की में ‘वेंचर वॉल्ट 2026’ का आयोजन, टीम स्टैम्प्ड ने जीता ₹2.50 लाख का प्रथम पुरस्काररुड़की, 28 नवंबर 2026: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (आईआईटी रुड़की) ने प्रिसर्व इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से ‘एलुमनाई-लेड वेंचर वॉल्ट 2026’ का सफल आयोजन किया। यह आयोजन संस्थान के स्थापना दिवस समारोह का हिस्सा था, जिसमें आईआईटी के रूप में संस्थान के 25 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाया जा रहा है।संसाधन एवं पूर्व छात्र कार्य विभाग (DoRA) द्वारा आयोजित इस पहल का उद्देश्य नवोदित उद्यमियों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों को अपने नवाचारपूर्ण विचारों को कक्षा से आगे ले जाकर प्रभावशाली और व्यावहारिक समाधानों में बदलने के लिए मंच प्रदान करना था।आयोजन में 100 से अधिक नवाचार आधारित विचार प्राप्त हुए, जिनमें से प्रतिस्पर्धात्मक मूल्यांकन के बाद 12 टीमों का चयन अंतिम चरण के लिए किया गया।इस अवसर पर श्री कमल गोयल, प्रबंध निदेशक एवं सीईओ, प्रिसर्व इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड मुख्य अतिथि तथा श्री संजय शर्मा, उपाध्यक्ष, आर्सेलरमित्तल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।जूरी में प्रो. रजत अग्रवाल, प्रो. सौरभ विजय, प्रो. सिद्धार्थ खरे, प्रो. स्पर्श मित्तल, प्रो. देवेश भीमसरिया और श्री अखंड प्रताप सिंह शामिल थे। जूरी ने नवाचार, समस्या समाधान की क्षमता, बाजार की संभावना, व्यावहारिकता और समग्र प्रस्तुति के आधार पर विचारों का मूल्यांकन किया।टीम स्टैम्प्ड को प्रथम पुरस्कारटीम स्टैम्प्ड ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए ₹2.50 लाख का प्रथम पुरस्कार हासिल किया। गणित एवं कंप्यूटिंग विभाग के उत्सो सरकार और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के विनायक रायज़ादा की इस टीम ने विनिर्माण एवं इंडस्ट्रियल एआई क्षेत्र में ‘लेस स्क्रैप एंड लोअर एनर्जी बिल्स फॉर फोर्जिंग प्लांट्स’ शीर्षक से एआई-आधारित समाधान प्रस्तुत किया। इसका उद्देश्य औद्योगिक अपशिष्ट को कम करना, ऊर्जा की खपत घटाना और विनिर्माण दक्षता में सुधार करना है।टीम फ्रेस्को ने ₹1 लाख का प्रथम उपविजेता पुरस्कार प्राप्त किया। एचआरईडी विभाग की पीएचडी शोधार्थी कृतितीर्थ पॉल और अनन्या डोगरा के नेतृत्व वाली इस टीम ने ‘बॉर्न फ्रॉम नेचर, बिल्ट फॉर फ्यूचर’ अवधारणा के तहत सतत पैसिव कूलिंग मैटेरियल्स प्रस्तुत किए।द्वितीय उपविजेता का पुरस्कार संयुक्त रूप से टीम जलएआई और टीम मॉस्नोवा को प्रदान किया गया। दोनों टीमों को ₹75,000-₹75,000 की पुरस्कार राशि मिली।जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग के पीएचडी शोधार्थी के. वी. वी. बी. सिवन्नारायण के नेतृत्व वाली टीम जलएआई ने आईओटी और एआई आधारित एक उपकरण प्रस्तुत किया, जो गांवों में असुरक्षित पेयजल की पहचान कुछ ही मिनटों में कर सकता है। वहीं, बायोसाइंसेज एवं बायोइंजीनियरिंग विभाग की अनुष्का उपाध्याय और सिविल इंजीनियरिंग विभाग की अवनि अग्रवाल की टीम मॉस्नोवा ने भवनों की सतहों के लिए मॉस (काई) आधारित अभिनव एवं टिकाऊ तकनीक प्रस्तुत की।सभी प्रतिभागियों की उद्यमशील भावना को प्रोत्साहित करने के लिए श्री कमल गोयल ने शेष आठ फाइनलिस्ट टीमों को ₹10,000 प्रति टीम की पुरस्कार राशि प्रदान की। इस प्रकार कुल ₹5.80 लाख की पुरस्कार राशि वितरित की गई।अतिथियों ने की सराहनाश्री संजय शर्मा, उपाध्यक्ष, आर्सेलरमित्तल एवं आईआईटी रुड़की के पूर्व छात्र ने कहा, “आज मैंने जिन प्रतिभागियों को देखा, उनमें भविष्य के उद्यमी और संस्थापक बनने की क्षमता है। सही मार्गदर्शन और धैर्य के साथ इनमें से कुछ विचार ऐसी कंपनियों का रूप ले सकते हैं, जो महत्वपूर्ण बदलाव लाने में सक्षम होंगी।”श्री कमल गोयल ने कहा कि युवा प्रतिभाएं नए विचार और उत्साह लेकर आती हैं, वहीं इन विचारों को सफल उद्यमों में बदलने के लिए उद्योग जगत का ज्ञान, व्यावहारिक अनुभव और मार्गदर्शन आवश्यक है। उन्होंने नवाचार के विचारों को “विचार से क्रियान्वयन और सपनों से साकार उपलब्धियों तक” ले जाने की आवश्यकता पर बल दिया।प्रो. कमल किशोर पंत, निदेशक, आईआईटी रुड़की ने कहा, “आईआईटी रुड़की में हमारा मानना है कि नवाचार केवल शोध और विचारों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इससे समाज और उद्योग के लिए सार्थक प्रभाव उत्पन्न होना चाहिए। वेंचर वॉल्ट जैसी पहल युवा नवोन्मेषकों को अपने विचारों को विस्तार योग्य समाधानों में बदलने के लिए मंच, मार्गदर्शन और उद्योग जगत से जुड़ने के अवसर प्रदान करती हैं।”प्रो. योगेश के. शर्मा, डीन ऑफ रिसोर्सेज एंड एलुमनाई अफेयर्स, आईआईटी रुड़की ने कहा, “वेंचर वॉल्ट हमारे पूर्व छात्र नेटवर्क की उस क्षमता को दर्शाता है, जिसके माध्यम से युवा नवोन्मेषकों को अनुभवी उद्योग जगत के विशेषज्ञों से जोड़ा जा रहा है। 100 से अधिक विचारों की उत्साहजनक भागीदारी आईआईटी रुड़की में बढ़ती उद्यमशील भावना को प्रदर्शित करती है।”वेंचर वॉल्ट 2026 ने सक्रिय पूर्व छात्र सहभागिता, उद्योग जगत के मार्गदर्शन और प्रारंभिक चरण के उद्यम विकास के माध्यम से नवाचार-आधारित उद्यमशील पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के लिए आईआईटी रुड़की की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।









