शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
राही न्यूज़
सच की आवाज़मंज़िल की ओर
होम रुड़की-हरिद्वारउत्तराखंडराजनीतिअपराधधर्म-आस्थाएक्सक्लूसिवखेल वीडियो
ब्रेकिंग
रुड़की-हरिद्वार

ज्वालापुर: सड़क के बीच आधी बनाकर छोड़ दी पुलिया, 20 दिन से अटका काम बना मुसीबत

कोतवाली रोड पर दिवाली से पहले रुका निर्माण, सड़क से दो फीट ऊंची पुलिया से फिसल रहे वाहन। डीएम मयूर दीक्षित बोले — विभाग को निर्देश देकर समय पर पूरा कराएंगे।

रिपोर्ट: Uni Soft Newsज्वालापुर, हरिद्वार ·1 दिन पहले
2
प्रतीकात्मक चित्र: राही न्यूज़
प्रतीकात्मक चित्र: राही न्यूज़

हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित मोहल्ला चौहानान में कोतवाली रोड पर बन रही पुलिया लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। पुरानी पुलिया तोड़कर सड़क के बीचों-बीच नई पुलिया का निर्माण शुरू किया गया था, लेकिन दिवाली से करीब एक सप्ताह पहले काम अधूरा छोड़ दिया गया।

बीस दिन से ज़्यादा बीत जाने के बाद भी काम दोबारा शुरू नहीं हुआ है। पुलिया का सिर्फ़ आधा हिस्सा बना है और मौके पर बैरिकेडिंग लगी छोड़ दी गई है।

सड़क से दो फीट ऊंची, वाहन फिसल रहे

नई पुलिया सड़क के स्तर से करीब दो फीट ऊंची है और अधूरे हिस्से के कारण वाहनों के निकलने के लिए बहुत कम जगह बची है। भीड़ के समय चार पहिया वाहनों को निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ती है और कई बार वाहन किनारे से फिसल जाते हैं। कई बाइक सवार यहां चोटिल हो चुके हैं। बताया गया कि दो दिन पहले पुलिया के पास बाइक की टक्कर से घायल एक युवक की मौत भी हो गई।

लोगों की मांग — ज़िम्मेदारी तय हो

स्थानीय निवासी राव अहद, राहिल, अखिल कुमार, पंकज और दिव्यांशु शर्मा का कहना है कि जिसने काम शुरू कराया, उसी की ज़िम्मेदारी है कि उसे जल्द पूरा भी कराए। लोगों ने प्रशासन से तुरंत निर्माण शुरू कराने की मांग की है।

ज़िलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि संबंधित विभाग को निर्देश दिए जाएंगे और पुलिया का काम समय पर पूरा कराया जाएगा।

(इनपुट: अमर उजाला)