शनिवार, 21 नवंबर 2026
राही की कलम (राही न्यूज़ )
सत्यमेव जयतेमंज़िल की ओर आज के पाठक 601
होम समाचारराजनीतिअपराधधर्म-आस्थाएक्सक्लूसिवखेल वीडियो
ब्रेकिंग
अपराध

अंकिता भंडारी की मां को जान से मारने की धमकी, आईजी गढ़वाल ने दिए जांच के आदेश

अंकिता भंडारी की मां को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। गढ़वाल के आईजी ने देहरादून के एसएसपी को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

रिपोर्ट: Admin ·2 घंटे पहले
8
अंकिता भंडारी की मां को जान से मारने की धमकी, आईजी गढ़वाल ने दिए जांच के आदेश

अंकिता भंडारी की मां को धमकी का मामला, IG गढ़वाल ने दिए जांच के आदेशदेहरादून: अंकिता भंडारी की मां सोनी देवी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस महानिरीक्षक (IG) गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप ने एसएसपी देहरादून को जांच के आदेश दिए हैं।IG ने निर्देश दिया है कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित परिवार से तहरीर ली जाए और उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। साथ ही परिवार की सुरक्षा भी बढ़ाई जाए।दरअसल, सोनी देवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह भावुक होकर कह रही हैं कि उन्हें धमकी मिली है कि अगर सरकार के खिलाफ मुंह खोला तो परिवार का पता भी नहीं चलेगा।वीडियो में सोनी देवी कहती हैं कि वह जिंदा रहें या न रहें, लेकिन उन्होंने स्वाभिमान के लिए लड़ाई लड़ी है। उनकी बेटी अंकिता ने भी स्वाभिमान के लिए ही जान दे दी। उन्होंने कहा कि पिछले चार साल से वह न्याय की लड़ाई लड़ रही हैं, लेकिन अभी तक उन्हें न्याय नहीं मिला। उनकी बेटी का चरित्र हनन किया जा रहा है, जबकि सरकार ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।इस पर IG गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून को धमकी देने वालों की पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जांच में धमकी देने की बात सत्य पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।