शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
राही की कलम (राही न्यूज़ )
सत्यमेव जयतेमंज़िल की ओर आज के पाठक 615
होम समाचारराजनीतिअपराधधर्म-आस्थाएक्सक्लूसिवखेल वीडियो
ब्रेकिंग
समाचार

उत्तराखंड में नशे के खिलाफ पुलिस का सबसे बड़ा प्रहार ll आईजी लॉ एंड ऑर्डर निलेश आनंद भरणे

रिपोर्ट: Adminदेहरादून ·59 मिनट पहले
5
उत्तराखंड में नशे के खिलाफ पुलिस का सबसे बड़ा प्रहार ll आईजी लॉ एंड ऑर्डर निलेश आनंद भरणे

उत्तराखंड में नशे के खिलाफ पुलिस का सबसे बड़ा प्रहार    ll संवाददाता सपना चौहान ll 

‘ऑपरेशन टेक-7’ में 275 हॉटस्पॉट पर एक साथ छापा, 76 तस्कर गिरफ्तार, ₹1.35 करोड़ का नशा बरामद

देहरादून।
नशा तस्करों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस ने प्रदेशव्यापी अभियान ‘ऑपरेशन टेक-7’ के तहत अब तक की सबसे बड़ी और व्यापक कार्रवाई की है। प्रदेशभर में सुबह 5 बजे एक साथ 275 हॉटस्पॉट पर छापेमारी कर पुलिस ने नशे के कारोबार की कमर तोड़ दी।

दो दिन तक चले इस सघन अभियान में पुलिस की 181 टीमों ने प्रदेश का हर कोना खंगाला। जनपदों के कप्तानों, एडिशनल एसपी और क्षेत्राधिकारियों ने स्वयं टीमों का नेतृत्व किया।

अभियान के दौरान पुलिस ने 76 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया, जबकि 69 एफआईआर दर्ज की गईं। इसके साथ ही 61 हिस्ट्रीशीट खोली गईं, 2 गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे दर्ज किए गए और 5 फरार नशा अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने अभियान में 473 अभियुक्तों के डोजियर भी तैयार किए हैं। वहीं 1.3 एकड़ में लगी नशे की खेती को नष्ट किया गया।

बरामदगी की बात करें तो पुलिस ने 450 ग्राम हीरोइन, 4.9 किलो चरस, 45 किलो गांजा और 1510 नशीली टेबलेट/कैप्सूल बरामद किए हैं। बरामद मादक पदार्थों एवं अन्य सामग्री की कुल कीमत करीब ₹1.35 करोड़ आंकी गई है।

पुलिस कार्रवाई के संबंध में आईजी लॉ एंड ऑर्डर निलेश आनंद भरणे ने टीम के साथ मीडिया को ब्रीफ किया। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और नशा तस्करों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।