रुड़की रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते अधिकार मित्र।
रुड़की रेलवे स्टेशन पर सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान लोगों को यातायात नियमों के पंपलेट बांटकर जागरूक करते पुलिसकर्मी।
रुड़की रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक से दी सड़क सुरक्षा की सीखरुड़की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार के तत्वावधान में गुरुवार को रुड़की रेलवे स्टेशन पर सड़क सुरक्षा एवं निःशुल्क कानूनी सहायता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश नरेंद्र दत्त तथा सचिव सिमरनजीत कौर के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में अधिकार मित्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।नाटक के माध्यम से अधिकार मित्रों ने बताया कि वाहन चलाते समय अपनी सुरक्षा के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए।
यातायात नियमों का पालन करना केवल कानूनी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि नैतिक कर्तव्य भी है।कार्यक्रम में दोपहिया वाहन पर चालक के साथ पीछे बैठे व्यक्ति को भी हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की गई। अधिकार मित्रों ने कहा कि छोटी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।नुक्कड़ नाटक में दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता करने का संदेश भी दिया गया। कहा गया कि घायल को देखकर गुजर जाना उचित नहीं है, बल्कि समय पर पुलिस व एंबुलेंस को सूचना देकर मदद करनी चाहिए। घायल की मदद करने वाले व्यक्ति का सम्मान करना चाहिए।इस दौरान लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता, विधिक परामर्श व अन्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि आर्थिक रूप से कमजोर व पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है।कार्यक्रम को देखने के लिए स्टेशन पर सैकड़ों यात्री व आम नागरिक एकत्र हुए। लोगों ने अधिकार मित्रों के संदेशों की सराहना की।इस अवसर पर अधिकार मित्र किरण सिंह, सरिता नौटियाल, तनु सैनी, तमन्ना, गीता, ईसा, कोमल, शगुन, सतीश व राजवीर तथा रेलवे पुलिस के कांस्टेबल सन्नी कुमार, सोनम सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


