जीवन-सत्य : शुक्र = विवाह + समस्त इंद्रियों से प्रवाहित होने वाला आनंदज्योतिष में शुक्र ग्रह को विवाह, प्रेम, सौंदर्य, सुख और आनंद का कारक माना गया है।शुक्र की दो राशियां हैं // सुधीर गुरूजी (ज्योतिष शास्त्री)
जीवन-सत्य : शुक्र = विवाह + समस्त इंद्रियों से प्रवाहित होने वाला आनंदज्योतिष में शुक्र ग्रह को विवाह, प्रेम, सौंदर्य, सुख और आनंद का कारक माना गया है।शुक्र की दो राशियां हैं - वृष और तुला।
इन दोनों राशियों के ठीक सामने, 180 डिग्री पर, मंगल की दो राशियां आती हैं - वृश्चिक और मेष।सवाल ये उठता है कि शुक्र के सामने मंगल की राशियां ही क्यों हैं?
क्या शुक्र और मंगल एक-दूसरे के पूरक हैं?जी हां, बिल्कुल पूरक हैं।वो कैसे? समझिए -शुक्र पुरुष के भीतर का आकर्षण, प्रेम और आनंद है, तो मंगल स्त्री के भीतर की ऊर्जा, साहस और शक्ति है। लेकिन विवाह के लिए, स्त्री हो या पुरुष, दोनों का कारक ग्रह शुक्र ही है।शुक्र के सामने मंगल की राशियों का होना हमें एक गहरा जीवन-सत्य समझाता है -जन्म कुंडली में मंगल को मजबूत कर लो तो शुक्र अपने आप ठीक हो जाएगा, और शुक्र को मजबूत कर लो तो मंगल ठीक हो जाएगा।इसका अर्थ क्या हुआ?मंगल है एक रक्षक, और शुक्र है स्त्री।आप शुक्र ग्रह को ठीक करने के लिए कितने भी उपाय कर लें, कितने भी रत्न, दान, जप कर लें, लेकिन यदि आपके सामने स्त्री खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही है, तो समझ लीजिए आपका शुक्र खराब है।इसलिए सबसे बड़ा उपाय यही है -
स्त्री को सम्मान दें, उसके रक्षक बनें।जिस दिन आप स्त्री को सुरक्षा, सम्मान और प्रेम देने लगेंगे, उसी दिन से आपके शुक्र ग्रह को बल मिलना शुरू हो जाएगा। और जब शुक्र बलवान होगा, तो विवाह एवं वैवाहिक जीवन भी अपने आप सफल होने लगेंगे।क्योंकि विवाह केवल दो शरीरों का मिलन नहीं है, बल्कि रक्षक और आनंद का मिलन है। मंगल रक्षा करेगा, तो शुक्र आनंद देगा।सादर प्रणाम
सुधीर गुरूजी (ज्योतिष शास्त्री)
