शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
राही की कलम (राही न्यूज़ )
सत्यमेव जयतेमंज़िल की ओर आज के पाठक 602
होम समाचारराजनीतिअपराधधर्म-आस्थाएक्सक्लूसिवखेल वीडियो
ब्रेकिंग
समाचार

अनिश्चितकालीन धरने पर पहुंचकर पूर्व मेयर गौरव गोयल ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को समर्थन दे उनकी मांगों को ठहराया जायज

पूर्व मेयर गौरव गोयल ने धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मांगे जायज हैं

रिपोर्ट: Adminरुड़की ·3 घंटे पहले
4
अनिश्चितकालीन धरने पर पहुंचकर पूर्व मेयर गौरव गोयल ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को समर्थन दे उनकी मांगों को ठहराया जायज

अनिश्चितकालीन धरने पर पहुंचकर पूर्व मेयर गौरव गोयल ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को समर्थन दे उनकी मांगों को ठहराया जायज
रुड़की।पुरानी कचहरी प्रांगण में विगत तेईस अक्टूबर से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिका का मानदेय बढ़ाने के लिए राज्य सरकार से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठी हुई है।इन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को समर्थन देने के लिए पूर्व मेयर गौरव गोयल कचहरी स्थित धरना स्थल पर पहुंचे।धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बताया कि दो सूत्रीय मांग जिसमें रिटायरमेंट पर दस लाख रुपए और मानदेव बढ़कर चौबीस हजार रुपए किया जाए।ब्लॉक अध्यक्ष ममता पुरी ने बताया कि सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया है कि एक दिसंबर तक उनका मानदेय बढ़ा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले भी कई बार उन्हें सरकार से आश्वासन मिला है,लेकिन अभी तक सरकार के आश्वासन पर कोई ठोस अमल नहीं किया गया।कहा कि जब तक उनकी इन मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। पूर्व मेयर गौरव गोयल ने धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मांगे जायज हैं तथा सरकार को तत्काल उनकी मांगो को पूरा किया जाना चाहिए।इस अवसर पर अंजू,अनुराधा,राधा देवी,रोमी,रूबी,ममता गोयल इत्यादि सैकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद रही।