शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
राही की कलम (राही न्यूज़ )
सत्यमेव जयतेमंज़िल की ओर आज के पाठक 602
होम समाचारराजनीतिअपराधधर्म-आस्थाएक्सक्लूसिवखेल वीडियो
ब्रेकिंग
खेल

शूटआउट में जम्मनलाल शर्मा इलेवन चैंपियन

जिसमें जेएल शर्मा इलेवन ने 2-1 से बाजी मारी

रिपोर्ट: Adminहरिद्वार ·16 घंटे पहले
24
शूटआउट में जम्मनलाल शर्मा इलेवन चैंपियन
शूटआउट में जम्मनलाल शर्मा इलेवन चैंपियन


लखनऊ,स्व. विजय मित्र द्विवेदी (चकई दादा) स्मारक सब जूनियर हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जम्मनलाल शर्मा इलेवन ने अपने नाम कर लिया। चंद्रभान गुप्त खेल मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में जम्मनलाल शर्मा इलेवन ने रोमांचक शूटआउट में विजय मित्र द्विवेदी इलेवन को 2-1 से पराजित कर चैंपियन बना।


निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। मुकाबला 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ। विजय मित्र द्विवेदी इलेवन की ओर से अयान और अथर्व ने एक-एक गोल किया। वही जम्मनलाल शर्मा इलेवन की ओर से प्रियांशु ने मैच के अंतिम क्षणों में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक मैदानी गोल और एक पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर टीम को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद मुकाबले का फैसला शूटआउट से हुआ, जिसमें जेएल शर्मा इलेवन ने 2-1 से बाजी मारी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ख्वाजा प्रॉपर्टीज के अध्यक्ष नावेद अहमद मौजूद रहे। ओलंपियन सैयद अली, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मंजू बिष्ट और रजिया जैदी, मुकुल लाल साह, आरके टंडन, खुर्शीद अहमद, शीराज आलम तथा सोसाइटी के हॉकी कोच कुलदीप मौर्य सहित कई वरिष्ठ खिलाड़ी उपस्थित रहे। समारोह में स्वर्गीय विजय मित्र द्विवेदी के पुत्र संजय द्विवेदी, विनय मित्र द्विवेदी और अजय मित्र द्विवेदी भी शामिल हुए।

प्रतियोगिता का आयोजन केडी सिंह बाबू सोसाइटी की ओर से किया गया था।