हीराट एनजीओ हरिद्वार नें अदा की बच्चियों की फीस बच्चियों के परिवार में खुशी की लहर पीर साबरी
हर बार की तरह इस बार भी ह्यूमन इफेक्टिव रिलीफ एडवांस्ड ट्रस्ट ने गरीब बेसहारा बच्चों की स्कूल की फीस अदा की।
हीराट एनजीओ हरिद्वार नें अदा की बच्चियों की फीस बच्चियों के परिवार में खुशी की लहर पीर साबरी
हर बार की तरह इस बार भी ह्यूमन इफेक्टिव रिलीफ एडवांस्ड ट्रस्ट ने गरीब बेसहारा बच्चों की स्कूल की फीस अदा की।
ह्यूमन इफेक्टिव रिलीफ एडवांस्ड ट्रस्ट सिकन्दरपुर भैंसवाल पिछले दस सालों से गरीब बेसहारा परिवारों को हर महीने राशन किट पहुंचा कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाता हैं और उनके हर दुख दर्द को महसूस कर उनको हर तरह की मदद उपलब्ध कराता है।
ट्रस्ट के फ़ाउंडर पीर मुहम्मद अब्बास साबरी अल्तब्रराई ने बताया कि हमारा ट्रस्ट पिछले दस सालों से बहुत से उद्देश्यों पर काम कर रहा है जैसे मिशन कोई ना रहे अनपढ़ मिशन कोई ना रहे बीमार मिशन कोई ना रहे भुखा इस तरह के बहुत से उद्देश्यों के साथ आम लोगों की मदद कर रहा है। आज मिशन कोई ना रहे अनपढ़ के तहत दो बच्चियों की 1 साल की फीस अदा की गई।
ट्रस्ट के फ़ाउंडर पीर मुहम्मद अब्बास साबरी अल्तबर्राई ने बताया कि ट्रस्ट गरीबों , बीमारों, बेसहारा परिवारों, विधवा महिलाओं और अनाथ बच्चों को हर महीने राशन उपलब्ध कराता है साथ साथ ऐसे बच्चों को जो पढ़ने की उम्र रखते हैं मगर घर में सरपरस्त न होने की वजह या गरीबी की वजह से पढ़ाई छोड़ देते हैं उनके लिए हमेशा आगे आकर उनको पढ़ाई शुरू कराता हैं या बीच में छूटी हुई पढ़ाई को मुकम्मल करता है और जो बच्चे पढ़ने लिखने की उम्र रखते हैं उन्हें उनके ही शहर या गांव के स्कूल मे दाखिला कराकर उनको शिक्षा भी दिलाता है जिसका पूरा खर्चा हमारी संस्था ही देती हैं साथ-साथ उनकी बीमारी और दूसरे तकलीफों को दूर करने का प्रयास करती है इसी क्रम में आज कस्बा बेहट के लाभार्थियों की फीस अदा की गयी जब इस परिवार के मुखिया और परिवार को फ़ीस जमा होने की खबर मिली तो पूरे परिवार में खुशी की लहर थी।
सहारनपुर जिले के बेहट कस्बा में बहुत से ऐसे बच्चे हैं जिनकी और फीस देने की डिमांड है। संस्था अपने सहयोगियों और दानदाताओं से सहयोग की अपील करती है।
हीराट संस्था जो राशन योजना का कार्यक्रम चलाती है उससे बहुत से घरों में आसानी से चूल्हा चलता है और बच्चे राशन किट देखकर खुश हो जाते हैं आज के फीस वितरण कार्यक्रम में ट्रस्ट के सभी पदाधिकारीगण एवं सदस्य उपस्थित रहे साथ साथ सलीम रूमी, जीशान अली, मोनिस , इरशाद अहमद, आदि उपस्थित रहे
