मंगलौर बस अड्डे पर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते यातायात पुलिसकर्मी।
मंगलौर बस अड्डे पर लोगों को बताए यातायात नियममंगलौर।
संवाददाता सपना चौहान की कलम से ...
पुलिस अधीक्षक यातायात, पुलिस उपाधीक्षक यातायात एवं निरीक्षक यातायात के निर्देशानुसार गुरुवार को मंगलौर बस अड्डे पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान आमजन को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, मोटरसाइकिल पर दोनों सवारियों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य है, गलत दिशा में वाहन न चलाएं, वाहन को नो-पार्किंग में खड़ा न करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा अत्यधिक गति से वाहन न चलाएं।पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की और कहा कि नियमों का पालन करने से ही सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।इस दौरान एडिशनल टीएसआई सुशील कुमार सैनी, कांस्टेबल 196 भजन तथा होमगार्ड तशीन उपस्थित रहे।

