उर्मिला सनावर पर पूर्व विधायक सुरेश राठौर का बड़ा हमला, बोले—उत्तराखंड लौटकर प्रेस के सामने खोलूंगा सारे राज; नार्को टेस्ट कराने की उठाई मांग
उर्मिला सनावर पर पूर्व विधायक सुरेश राठौर का बड़ा हमला, बोले—उत्तराखंड लौटकर प्रेस के सामने खोलूंगा सारे राज; नार्को टेस्ट कराने की उठाई मांग
हरिद्वार। पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने उर्मिला सनावर को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर बड़ा ऐलान किया है। पोस्ट में उन्होंने उर्मिला सनावर पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके निजी जीवन और परिवार को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वह जल्द उत्तराखंड लौट रहे हैं और प्रेस के माध्यम से पूरे मामले से जुड़े तथ्यों को सार्वजनिक करेंगे।
पूर्व विधायक ने अपनी पोस्ट में उर्मिला सनावर के कथित वैवाहिक संबंधों को लेकर सवाल उठाए और कहा कि उनके परिवार के सदस्य, करीबी रिश्तेदार और अन्य लोग इस पूरे मामले पर सामने क्यों नहीं आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ चरित्र को लेकर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं।
सुरेश राठौर ने दावा किया कि उनके 46 वर्षों के राजनीतिक जीवन में आज तक कोई भी आरोप सिद्ध नहीं कर पाया है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यदि दो पक्षों के बीच हुई बातचीत की वीडियो और ऑडियो के अलावा उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत सामने आता है तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे।
पूर्व विधायक ने उर्मिला सनावर का नार्को टेस्ट कराने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि इससे सच्चाई सामने आ सकेगी और पूरे मामले से जुड़े तथ्यों का खुलासा होगा।
पोस्ट के अंत में सुरेश राठौर ने कहा कि लोग इंतजार करें, वह उत्तराखंड लौटकर प्रेस के माध्यम से पूरे मामले के कथित राज खोलेंगे। अब उनके इस ऐलान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पोस्ट में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित पक्ष का जवाब सामने आना बाकी है।

