सपना चौहान को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार जर्नलिस्ट एसोसिएशन में मिली बड़ी जिम्मेदारी,बनी हरिद्वार की जिलाध्यक्ष,राष्ट्रीय अध्यक्ष अकील खान ने दी जिम्मेदारी
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अकील खान ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार जर्नलिस्ट एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य देशभर में मानवाधिकारों की रक्षा करना
सपना चौहान को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार जर्नलिस्ट एसोसिएशन में मिली बड़ी जिम्मेदारी,बनी हरिद्वार की जिलाध्यक्ष,राष्ट्रीय अध्यक्ष अकील खान ने दी जिम्मेदारी
रुड़की।अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार जर्नलिस्ट एसोसिएशन के देहरादून स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए सपना चौहान (पत्रकार) को जनपद हरिद्वार का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष अकील खान के निर्देशानुसार तथा राष्ट्रीय महासचिव जीएस मिश्रा एवं राष्ट्रीय संयुक्त सचिव सूरजभान चौहान की अनुशंसा पर की गई।
संगठन के पदाधिकारियों ने सपना चौहान को नियुक्ति की शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में हरिद्वार जनपद में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और पीड़ितों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अकील खान ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार जर्नलिस्ट एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य देशभर में मानवाधिकारों की रक्षा करना,पत्रकारों के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद करना तथा समाज के दबे-कुचले,गरीब,असहाय और पीड़ित वर्गों को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करना है।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज के सामने कई गंभीर चुनौतियां हैं।मानवाधिकारों का उल्लंघन,पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार एवं उत्पीड़न,महिलाओं और नाबालिग बच्चियों के विरुद्ध बढ़ते अपराध तथा गरीब और बेसहारा लोगों के शोषण जैसी घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं।उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और समाज की समस्याओं को सामने लाने का कार्य करते हैं,लेकिन जब पत्रकारों को ही अपने दायित्वों का निर्वहन करने पर प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है,तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर विषय बन जाता है।संगठन ऐसे मामलों में पीड़ित पत्रकारों के साथ खड़ा रहेगा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी एवं सामाजिक स्तर पर आवाज उठाएगा।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन का प्रयास केवल पदाधिकारियों की नियुक्ति तक सीमित नहीं है,बल्कि देश के प्रत्येक जनपद में ऐसी मजबूत टीम तैयार करना है,जो जरूरतमंदों की सहायता करे,अन्याय के खिलाफ आवाज उठाए और समाज में मानवता,भाईचारे तथा न्याय की भावना को मजबूत बनाए।सपना चौहान को जिलाध्यक्ष हरिद्वार की जिम्मेदारी सौंपे जाने के संबंध में अकील खान ने कहा कि सपना चौहान लंबे समय से समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय हैं और गरीब,असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हमेशा आगे रहती हैं।उनकी कार्यशैली,सामाजिक सक्रियता और सेवा भावना को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।उन्होंने विश्वास जताया कि सपना चौहान हरिद्वार में संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही पीड़ितों, महिलाओं, दलितों,अल्पसंख्यक वर्ग और जरूरतमंद लोगों के अधिकारों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सपना चौहान ने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है,उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी,निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगी।उनका प्रयास रहेगा कि हरिद्वार जनपद में मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाए तथा किसी भी पीड़ित व्यक्ति को न्याय और सहायता दिलाने के लिए संगठन के माध्यम से हरसंभव सहयोग किया जाए।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीपी शर्मा,राष्ट्रीय महासचिव सलीम भारती,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं एडवोकेट गुलबहार राव,कानूनी सलाहकार एडवोकेट आमिर मिर्जा,रजिया एडवोकेट दिल्ली हाईकोर्ट कानूनी सलाहकार,एडवोकेट ललिता बौद्धा सहित अन्य पदाधिकारियों ने सपना चौहान को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन को देशभर में मजबूत बनाने के लिए नए सदस्यों और जिम्मेदार पदाधिकारियों को जोड़ा जा रहा है,ताकि मानवाधिकारों के संरक्षण,पत्रकारों की सुरक्षा,महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में प्रभावी भूमिका निभाई जा सके।इस अवसर पर समीर मलिक,आमिर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
