शनिवार, 21 नवंबर 2026
राही की कलम (राही न्यूज़ )
सत्यमेव जयतेमंज़िल की ओर आज के पाठक 601
होम समाचारराजनीतिअपराधधर्म-आस्थाएक्सक्लूसिवखेल वीडियो
ब्रेकिंग
अपराध

दो साल से लापता पिता... कुंभ मेले में बिछड़े, कलियर में मिले! हरिद्वार पुलिस ने बेटे से मिलाया

अपने पिता को वीडियो कॉल पर देखते ही बेटा भावुक हो गया... उसने बताया कि उनके पिता करीब दो साल पहले प्रयागराज कुंभ में गांव वालों के साथ स्नान करने गए थे, जहां से वह अचानक बिछड़ गए थे।

रिपोर्ट: Admin ·1 दिन पहले
25
दो साल से लापता पिता... कुंभ मेले में बिछड़े, कलियर में मिले! हरिद्वार पुलिस ने बेटे से मिलाया

दो साल से लापता पिता... कुंभ मेले में बिछड़े, कलियर में मिले! हरिद्वार पुलिस ने बेटे से मिलाया

दो साल से जिस पिता की तलाश में परिवार की उम्मीदें धीरे-धीरे टूटने लगी थीं... आज उन्हीं पिता को सामने देखकर बेटे की आंखें छलक उठीं... एक वीडियो कॉल ने पहचान की पुष्टि की... और फिर दो साल का इंतजार खत्म हो गया।

प्रयागराज कुंभ मेले में करीब दो साल पहले गांव वालों के साथ स्नान करने गए बिहार निवासी बुजुर्ग अजय पाण्डेय अपने परिवार से बिछड़ गए थे... परिवार ने उन्हें काफी तलाश किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। वहीं, हरिद्वार के कलियर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट यानी एएचटीयू की टीम के प्रयासों से बुजुर्ग को तलाश कर उनके परिजनों तक पहुंचाया गया।

दरअसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के दिशा-निर्देशों और पुलिस उपाधीक्षक रुड़की एवं एएचटीयू नोडल अधिकारी ओशिन जोशी के पर्यवेक्षण में एएचटीयू टीम द्वारा कलियर क्षेत्र में अजनबी व्यक्तियों के सत्यापन का अभियान चलाया जा रहा था।



इसी दौरान कलियर शरीफ मजार परिसर में जूता स्टॉल के पास बैठे कुछ बुजुर्ग व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा था... तभी करीब 65 वर्षीय एक बुजुर्ग से बातचीत की गई। बुजुर्ग कुछ घबराए हुए नजर आए... जिसके बाद पुलिसकर्मी मुकेश कुमार ने उन्हें विश्वास में लेकर आराम से उनका नाम और पता पूछा।

बुजुर्ग ने अपना नाम अजय पाण्डेय, निवासी विराज बिगहा, थाना कुटुम्बा, जिला औरंगाबाद, बिहार बताया। इसके बाद पुलिस टीम ने संबंधित थाने से संपर्क कर बुजुर्ग की पहचान और परिजनों के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस के प्रयासों से वीडियो कॉल के जरिए बुजुर्ग के बेटे से बातचीत कराई गई।

अपने पिता को वीडियो कॉल पर देखते ही बेटा भावुक हो गया... उसने बताया कि उनके पिता करीब दो साल पहले प्रयागराज कुंभ में गांव वालों के साथ स्नान करने गए थे, जहां से वह अचानक बिछड़ गए थे। परिवार ने उन्हें तलाशने में कोई कसर नहीं छोड़ी... लेकिन आखिरकार उम्मीद टूटने लगी थी।



पिता की जानकारी मिलते ही बेटा अंकित पाण्डेय, जो वर्तमान में बैंगलोर में सीआईएसएफ में उप निरीक्षक के पद पर तैनात हैं, रात में ही ट्रेन से हरिद्वार पहुंचे और आज कलियर में अपने पिता से मिले। पिता को सामने देखते ही बेटे ने उन्हें गले लगा लिया... दोनों की आंखों में खुशी के आंसू थे।

हरिद्वार पुलिस और एएचटीयू की टीम ने बुजुर्ग को उनके बेटे और परिजन के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने पुलिस की इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया।

दो साल का इंतजार... एक बेटे की आंखों में खुशी के आंसू... और पुलिस की एक कोशिश ने फिर से परिवार को मिला दिया। टीम

1 कॉस्टेबल105 मुकेश कुमार AHTU एवम् AHTU टीम
2 ssi रमेश सैनी कलियर
3 si विनोद गोला कलियर
4 hc जमशेद कलियर
5 HC BR वर्मा कलियर
6 hc रविन्द्र सिंह कलियर
7 का0 जितेंद्र कलियर